पांच साल बच्चे ने अपने भाई पर चलाई गोली

January 22, 2015 | 11:59 AM | 20 Views

आपने कभी सोचा है कि 5 साल का बच्चा किसी को गोली मार सकता है, लेकिन अमेरिका में हुई यह घटना सुनकर आप दंग रह जायेंगे। अतंर्राष्ट्रीय मीडिया सूत्रों के अनुसार मिसौरी में एक पांच वर्षीय बच्चे ने दुर्घटनावश अपने नौ महीने के भाई पर गोली चला दी, जिससे शिशु की मौत हो गई। जानकार सूत्रओं के अनुसार एक महिला ने पुलिस को फोन करके बताया कि उसके पांच साल के बेटे ने छोटे भाई पर पेंटबॉल गन से गोली चला दी है, वहीं शेरिफ डेरेन व्हाइट का कहना है कि वह पेंटबॉल गन नहीं थी। वह एक पॉइंट 22 कैलिबर मैगनम रिवाल्वर थी। वहीं इस घटना की छानबीन में पुलिस के अधिकारी जुट गये हैं। नोडावे काउंटी के शेरिफ ने कहा कि घटना गुमराह करने वाली नहीं लगती है, ऐसा लगता है कि दुर्घटनावश यह घटना घटी। अधिकारियों ने बताया कि रिवाल्वर बच्चे की मां की नहीं, बल्कि उनके किसी रिश्तेदार की है। पुलिस रिवाल्वर के मालिक के बारे में पता लगा रही है।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय