लीबिया में चार भारतीय अगवा,ISIS पर शक

July 31, 2015 | 01:14 PM | 2 Views
Four_Indians_kidnapped_in_Libya_niharonline

लीबिया में चार भारतीयों को अगवा कर लिया है । य़ह सभी यहां काम करने आए थे।बताया जा रहा है कि खूंखार आतंकी संगठन ISIS ने इन्हें लीबिया के सिर्ते शहर से अगवा किया है।यह चारों यहां शिक्षक के तौर पर काम करते थे।मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह सभी भारतीय गुरुवार के बाद से ही लापता हैं।विदेश मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक इन सभी को ISIS आतंकियों ने ही अगवा किया है। विदेश मंत्रालय अगवा किए गए चारों लोगों के बारे में जानकारी जुटाने में लगा है कि आखिर आतंकियों ने इन्हें कहां रखा है।विदेश मंत्रालय ने ट्वीट कर इस घटना की पुष्टि की है।मंत्रालय के मुताबिक आतंकियों ने अब कर किसी भी तरह की फिरौती की मांग नहीं की है।आपको बता दें कि लीबिया के सिर्ते शहर को ISIS अपने कब्जे में जमा रखा है।वह यहां से इससे पहले भी कई बार लोगों को अगवा कर चुका है।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय