लंदन में बापू की प्रतिमा का अनावरण

March 14, 2015 | 05:45 PM | 23 Views
mahatma_statue_in_london_nihaonline.jpg

भारत के स्वतंत्रता आंदोलन के समय महात्मा गांधी का ब्रिटेन में भले ही स्वागत ना होता रहा हो, लेकिन अब इस देश की राजधानी लंदन के पार्लियामेंट स्क्वायर पर उनकी प्रतिमा लगाई है। यह प्रतिमा ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री विंस्टन चर्चिल के ठीक बगल में लगाई है, जिन्होंने उन्हें कभी 'अंधनंगा फकीर' की संज्ञा दी थी। लंदन के चर्चित पार्लियामेंट स्‍क्‍वेयर पर शनिवार को भारत के राष्‍ट्रपिता महात्‍मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण भारत के वित्‍त मंत्री अरुण जेटली ने किया। इसके दौरान अभिनेता अमिताभ बच्‍चन के अलावा ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरून भी शामिल थे।लंदन में इस प्रतिमा का अनावरण बापू के दक्षिण अफ्रीका से भारत लौटने के 100 वर्ष पूरे होने पर किया गया है। कार्यक्रम की प्रारंभ में बापू के पसंदीदा भजन रघुपति राघव राजाराम से हुई।महात्‍मा गांधी की इस प्रतिमा का अनावरण ब्रिटेन के वॉर हीरो रहे विन्‍सटन चर्चिल की प्रतिमा के ठीक पास किया गया है। यह एक आश्‍चर्य का विषय है क्‍योंकि चर्चिल ने एक बार गांधी को उनके पहनावे को लेकर फकीर कह कर मजाक बनाया था।बापू की पीतल से बनी यह प्रतिमा 9 फीट ऊंची है और इस प्रतिमा के लिए गांधी स्‍टेच्‍यू मेमोरियल ट्रस्‍ट की तरफ से फंड दिया गया है।अनावरण से पहले वहां मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए वित्‍त मंत्री ने कहा कि 1947 की आधी रात को अलग होने के बाद से भारत और ब्रिटेन एक लंबा सफर तय किया है। विश्‍व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश विश्‍व के सबसे पूराने लोकतंत्र के साथ आया है। वहीं दूसरी तरफ सुपरस्‍टार अमिताभ बच्‍चन ने 'दी वर्ल्‍ड ऑफ टूमारो' के अंश पढ़ते हुए कहा कि, 'यदि समाज में एक बड़ा परिवर्तन होने को है तो उसे कैसे लाया जाए, इस सवाल के लिए हर व्‍यक्ति का अलग जवाब होगा। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरून ने कहा कि यह प्रतिमा गांधी के संदेश की युनिवर्सल पॉवर को प्रदर्शित करती है। केमरून ने कहा कि, 'हमें इंसानियत पर भरोसा नहीं खोना चाहिए। यह एक सागर की तरह है। यदि सागर की एक बूंद गंदी हो गई है तो इससे पूरा सागर मैला नहीं होता।' महात्‍मा गांधी पहले भारतीय हैं जिनकी प्रतिमा यहां लगी है।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय