मार्च अंतिम सप्ताह में यहाँ के लोग 3 दिन घरों में होंगे बंद

March 20, 2015 | 05:35 PM | 31 Views
Ebola_people_Locked_in_home_niharonline

सिएरा लिओन की सरकार ने कहा है कि देश के करीब 25 लाख लोगों को 27 से 29 मार्च तक तीन दिन उनके घरों में बंद रखा जाएगा, क्योंकि इबोला वायरस को फैलने से रोकने के लिए ऐसा कदम उठाया जाएगा, जिसका मुख्य कारण यह है कि पिछले वर्ष पूरे पश्चिमी अफ्रीका के देश इस घातक वायरस की चपेट में आ गए थे। इसकी वजह से 10 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई। सिएरा लिओन में ही 8,487 मामले सामने आए, जिनमें से 3691 लोगों की जान गई। सबसे ज्यादा जानें लाइबेरिया में गईं। वहां 4,264 लोग मारे गए।इसको ध्यान में रखते हुए सरकार ने गुरुवार को एलान किया कि राजधानी और देश के उत्तरी हिस्से में रहने वाले लगभग 25 लाख लोगों को तीन दिन के लिए घरों के अंदर रहने को कहा है। देश के नेशनल इबोला रेस्पॉन्स सेंटर के प्रमुख पालो कॉनेथ ने कहा, 'ऐसा हम पिछले वर्ष सितंबर में भी कर चुके हैं। सिएरा लिओन इबोला से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों में से है।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय