ये है खतरनाक जानलेवा वायरस

November 04, 2015 | 03:29 PM | 3 Views
Most-dangerous-viruses-niharonline.jpg

सब जानते थे इबोला वायरस ही सबसे खतरनाक वायरस है, लेकिन इबोला, एचआईवी ही खतरनाक वायरस नहीं है बल्कि ऐसे कई और भी वायरस हैं जो बेहद ही खतरनाक है।

इबोला वायरस 5 प्रकार है इसका नाम अफ्रीका के देशों और शहरों के नाम पर पड़ा है जैसे कि जायरे, सूडान, ताईवन, बुंडाइबिग्यो और रेस्टन। इबोला वायरस जानलेवा होता है यह एक नस्ल है जो गिनी, सिएरा लियोन और लाइबोरिया आदि के माध्यम से फैल रहा है। वैज्ञानिकों का कहना है कि यह वायरस फ्लाइंग फोक्सेस के कारण आया है।

मारबर्ग नाम का वायरस बहुत ही खतरनाक है। इसकी मृत्यु दर 90 प्रतिशत है। इसका नाम लाह्न नदी के किनारे बसे सुखद शहर के नाम पर पड़ा है। यह वायरस एक रक्तस्रावी बुखार वायरस है जैसा कि इबोला में होता है, वैसे ही मारबर्ग वायरस में ऐंठन होती है और श्लेष्मा झिल्ली, त्वचा और अंगों से रक्तस्राव होता है।

हंटा वायरस, लस्सा वायरस, जनीन वायरस और क्रीमिया-कांगो बुखार वायरस, मचुपो वायरस, क्यास्नोर फोरेस्ट वायरस, रेबीज़ वायरस, चेचक वायरस के अतिरिक्त बर्ड फ्लू, डेंगू, एचआईवी, इंफ्लुएंजा, रोटा वायरस जैसे वायरस भी जान लेवा होता है।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय