12 साल की लडकी कमाई 4 लाख रुपये

February 16, 2015 | 05:42 PM | 226 Views
girl_selling_hair-rs_4_lack_niharonline

ब्राजील की रहने वाली 12 साल की नताशा मोरिएस डी आंद्रादे के जब पांच फीट लंबे बाल काटे गए तो वह रो पड़ी। मगर, कुछ दिनों बाद उसका दुख तब खुशी में बदल गया, जब उसे अपने बालों के बदले नया घर मिल गया। नताशा के बाल करीब 4 लाख रुपए में बिके हैं और इसके सहारे उसने अपना नया घर बनाया है। गरीब परिवार की नताशा का इस घर में अपना निजी कमरा भी है और इससे उसके माता-पिता भी बेहद खुश हैं। नताशा अब बालों के काटे जाने के दुख से पूरी तरह उबर चुकी है। इसका एक कारण यह भी है कि अब उसे बालों की वजह से होने वाली कई परेशानियों से निजात मिल चुकी है। उसे अब अपने बालों को धोने में हर हफ्ते ढेर सारा शैंपू और चार घंटे का समय नहीं खर्च करना पड़ता। अब वह आम बच्चों की तरह बीच पर जा सकती है। अब उसे बालों के पंखे में फंस जाने का डर नहीं है और वह गर्मी में आराम से पंखा चला सकती है। नताशा को उम्मीद है कि उसके बाल फिर से लंबे हो जाएंगे पर उसे अपने बालों के बदले जो कुछ मिला है वह बालों से कहीं बढ़कर है।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय