बांग्‍लादेश में ईद की नमाज के वक्‍त धमाका,5 की मौत

July 07, 2016 | 01:48 PM | 1 Views
blast-in-bangladesh-of-eid-congregation-niharonline

बांग्‍लादेश में ईद की नमाज के दौरान एक बम धमाका हुआ है। बताया जा रहा है कि यह धमाका किशोरगंज में ईदगाह के प्रवेश द्वार पर हुआ है जहां ईद का सबसे बड़ा जश्‍न मनाया जा रहा था। लोकल मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार धमाके में पांच लोगों के मारे जाने की खबर है वहीं 12 लोग घायल हुए हैं।

बताया जा रहा है कि कुछ हमलावर अंदर छिपे हुए हैं और रूक-रूककर फायरिंग हो रही है। सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभाल लिया है और दोनों तरफ से फायरिंग जारी है। ताजा जानकारी के अनुसार एक हमलावर को भी सुरक्षाबलों ने ढेर कर दिया है।

हमले में अब तक एक पुलिसवाले के मारे जाने की पुष्टि हो चुकी है वहीं सभी घायलों को अस्‍पतालों में इलाज के लिए भर्ती करवा दिया गया है। ईदगाह के अंदर मौजूद लोगों को सुरक्षि‍त बाहर निकाल लिया गया है।

बांग्‍लोदश के सूचना और प्रसारण मंत्री के अनुसार ईदगाह में 3 लाख लोग नमाज के लिए शामिल हुए थे। आरोपी फरार हैं और फिलहाल उनकी पहचान नहीं हो पाई है। हमले में एक पुलिसवाले की मौत हुई है वहीं 8-9 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। ढाका हमले के बाद आतंकियों ने और हमलों की धमकी दी थी। 

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय