इंडोनेशियाःजकार्ता में 7 सीरियल ब्लास्ट,7 की मौत

January 14, 2016 | 02:46 PM | 3 Views
blasts-in-indonesian-capital-jakarta-niharonline

इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में 7 सीरियल ब्लास्ट हुए हैं।शहर में सात जगहों पर धमाकों की ख़बर है जिसमें से दो संयुक्‍त राष्‍ट्र दफ्तर के पास मौजूद स्टारबक्स कैफे के पास हुए हैं।इन धमाकों में सात लोगों की मौत हुई है, जिसमें 3 पुलिसकर्मी और 4 आम नागरिक शामिल हैं।
राष्ट्रपति जोको विडोडो ने इसे आतंकी हमला करार दिया है और शक की सुई आईएस आतंकियों की ओर है।इसके बाद राष्‍ट्रपति ने कहा कि अब स्थिति नियंत्रण में है।
खबर ये भी आ रही है है कि 10 से 14 आतंकी इस हमले के पीछे हो सकते हैं।वहीं, जकार्ता पुलिस ने 4 आतंकियों के मारे जाने की बात की है।इसके साथ ही पुलिस अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए जानकारी दी है कि शहर में हुए आतंकी हमले में चार संदिग्‍ध हमलावरों को गिरफ्तार किया गया है।जकार्ता पुलिस के अनुसार, अब इलाका सुरक्षित है।
कुछ स्थानीय पत्रकारों के मुताबिक तीन आतंकियों ने खुद को धमाका कर उड़ा लिया है, जबकि कुछ एक इमारत में छिपे हुए हैं। राजधानी के कुछ इलाकों में अभी भी फ़ायरिंग जारी है और पुलिस ने लोगों से घरों में ही बने रहने की अपील की है।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय