देखना था व्हेल को दिखी मौत

October 26, 2015 | 02:31 PM | 2 Views
whale-watching-boat-sinks-niharonline

तोफीनो समुद्र की लहरों से खेलने और व्हेल को देखने के लिए एक मशहूर शहर है। यह क्लेयोकोट साउंड यूनेस्को बायोस्फियर रिजर्व के पास है।

वैंकूवर के पास कनाडा के प्रशांत तट पर व्हेल को देखने वाली नौका के डूब जाने के कारण कई लोगों की मृत्यु हुई है। इसका जानकारी पानी में पीड़ितों की तलाश करने वाले अधिकारियों ने दी।

यह केंद्र तटरक्षक और सैन्य बचाव कर्मियों के साथ समन्वय कर रहा है। इस नौका का संचालन जेमी के व्हेलिंग स्टेशन और एडवेंचर सेंटर्स द्वारा किया जा रहा था।

तटरक्षक के संयुक्त बचाव समन्वय केंद्र विक्टोरिया ने कहा कि तोफीनो जा रही इस नौका पर सवार कुछ लोग बच भी गए हैं। तोफीनो एक रिजॉर्ट शहर है, जो कि वैंकूवर द्वीप के सुदूर पश्चिम में स्थित है। व्हेल को देखने गये तो मौत को देखना पड़ा।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय