मक्का में क्रेन गिरने से 100 से ज्यादा लोगों की मौत,कई घायल

September 12, 2015 | 03:53 PM | 1 Views
crane_crashes_mecca_grand_mosque_niharonline

मक्का में ग्रैंड मस्जिद में निर्माण कार्य में लगी एक क्रेन के गिरने से लगभग 110 लोगों के मरने की ख़बर है। मरने वालों में दो भारतीय भी शामिल हैं। इसमें 15 भारतीय घायल भी हुए हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने बताया कि जेद्दा स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास के भारतीय अधिकारी मौके पर हैं और सूचना तथा सहायता मुहैया कराने के लिए उन्होंने 24 घंटे की एक हेल्पलाइन शुरू की है।

स्वरूप ने बताया कि भारतीय अधिकारी रात भर स्थिति पर नजर रखते रहे।उन्होंने कहा कि बहुत दुख के साथ हमें सूचित किया गया कि इस हादसे में दो भारतीयों की जान चली गई। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि हमें खबरें मिली हैं कि 15 भारतीय घायल हुए हैं और विभिन्न अस्पतालों में उनका इलाज चल रहा है। इनमें 11 भारतीय भारतीय हज समिति के और चार निजी टूर ऑपरेटरों से हैं।बताया जा रहा है कि विशाल क्रेन का एक हिस्सा तूफानी हवाओं और भारी बारिश की वजह से गिर गया।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय