चीन की सभी कपल्स को एक गुड़ न्यूज

October 31, 2015 | 05:01 PM | 4 Views
chinese-couples-have-a-good-news-niharonline.jpg

चीन की राजधानी बीजिंग से आई एक गुड न्‍यूज से चीन के सभी कपल्‍स प्रसन्न हुए है क्योंकि यहां की सरकार ने आखिरकार सिर्फ एक बच्चे को ही जन्म देने वाली पॉलिसी को खत्‍म करने का फैसला कर लिया। सन 1979 से चली आ रही इस पॉलिसी को चीन में पिछले कई वर्षों से आलोचना का शिकार होना पड़ा था। अब जबकि इस पॉलिसी के खत्‍म करने का ऐलान हो गया है।

चीन आने वाले दशकों में एक बड़े परिवर्तन की उम्मीद कर सकता है। चीन दुनिया का वह देश है जो तरक्‍की तो कर रहा है लेकिन यहां पर कम होती युवा शक्ति इसके लिए सबसे बड़ा नकारात्‍मक पहलू बन गई थी। चीन दुनिया का सबसे बूढ़ा देश बन गया है।

अगर पहला बच्‍चा जन्‍म के समय किसी विकार से ग्रसित है तो कपल्‍स को दूसरा बच्‍चा करने की इजाजत थी। जिन कपल्‍स को चीन में दूसरे बच्‍चे की इजाजत मिलती है तो उन्‍हें पहले बच्‍चे के बाद कम से कम तीन वर्ष तक का इंतजार करना पड़ता है।

जो परिवार अभी तक चीन की इस पॉलिसी का पालन करते थे उन्‍हें आर्थिक रूप से पुरस्‍कृत किया जाता था। बेहतर शिक्षा और अच्‍छा रोजगार मिलता था। साथ ही उनके परिवार को सरकार की ओर से लोन आसानी से मिल जाता था।

वहीं जो परिवार इस पॉलिसी को नहीं मानते हैं उन्‍हें सरकार की ओर से तय जुर्माना अदा करना पड़ता है। उन्‍हें सरकारी नौकरियों से हटा दिया जाता है और साथ ही सरकार की ओर से किसी भी तरह की मदद नहीं मिलती।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय