इस्तांबुल में आतंकी हमला, 36 की मौत

June 29, 2016 | 11:11 AM | 1 Views
Ataturk-Airport-bomb-blast-in-Istanbul-niharonline

तुर्की के शहर इस्तांबुल के अतातुर्क अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुए बम धमाके में 36 लोगों की मौत हो गई जबकि  60 अन्य घायल हो गए हैं।जानकारी के अनुसार तीन आत्मघाती हमलावरों ने यहां खुद को उड़ा लिया। शुरुआती जांच के बाद अधिकारियों ने कहा कि हमलों के पीछे इस्लामिक स्टेट का भी हाथ हो सकता है। बताया जा रहा है कि खुद को उड़ाने के पहले हमलावरों ने कलाशनिकोव राइफल से फायरिंग भी की।

विदेश मंत्रालय ने जानकारी दी कि हमले के बाद इस्तांबुल के अतातुर्क एयरपोर्ट को दोबारा खोल दिया गया है। उड़ानों में देरी की संभावना है। आपको बता दें कि अमरीकी विदेश विभाग ने हाल ही में अपने नागरिकों के लिए चेतावनी जारी की थी कि वे तुर्की जाएं तो सावधानी बरतें।

भारतीय विदेश मंत्रालय ने जानकारी दी है कि इस्तांबुल आतंकी हमले में कोई भी भारतीय हताहत नहीं हुआ है। भारतीय दूतावास इस्तांबुल प्रशासन और तुर्की के स्वास्थ्य मंत्रालय के संपर्क में बना हुआ है। तुर्की में दूतावास और वाणिज्य दूतावास ने जरूरतमंद भारतीयों के लिए यह इमर्जेंसी नंबर ट्वीट किया है। दिल्ली और मुंबई की ओर आने वाले तर्किश एयर के विमानों ने इस्तांबुल से बीती रात आठ बजे उड़ान भरी थी।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय