नेपाल में लैंडस्लाइड,41 लोगों की मौत

June 11, 2015 | 05:01 PM | 1 Views
landslide_hits_6_villages_in_northeast_region_of_nepal_niharonline

25 अप्रैल को आए भूकंप की तबाही से नेपाल अभी पूरी तरीके से उभर भी नहीं पाया था कि नेपाल में पूर्वोत्तर के पहाड़ी इलाकों के भारी बारिश के चलते हुए लैंडस्लाइड में छह गांव दब गए हैं।भूस्खलन की चपेट में आने से 41 लोगों की मौत हो गई है।भूकंप के बाद आए दिन लैंडस्लाइड की घटनाएं हो रही हैं।जब यह हादसा हुआ उस वक्त लोग अपने घरों में सो रहे थे।स्थानीय आपदा प्रबंधक सुरेंद्र भट्टराई कहा,लैंडस्लाइड से तपलजंग जिले के गांवों को नुकसान पहुंचा है।घटना रात के वक्त हुई है इसलिए नुकसान ज्यादा होने का अनुमान है, क्योंकि उस वक्त लोग अपने घरों में ही मौजूद थे।भट्टराई ने कहा कि भारी बारिश के कारण पूर्वोत्तर के इलाकों में लैंडस्लाइड का खतरा बना हुआ है।नेपाल में बारिश के दिनों यानी जून से लेकर सितंबर तक पहाड़ी इलाकों पर लैंडस्लाइड की घटनाएं सामान्य हैं।उन्होंने कहा,बुधवार की घटना के बाद 12 लोग लापता बताए जा रहे हैं लेकिन दूरस्थ इलाका होने के चलते अभी इसकी कोई पुष्ट जानकारी नहीं मिली है।पहाड़ पर बसे इन गांवों तक पहुंचने में कई घंटों का समय लगेगा।डीएसपी शांति राज कोइराला ने बताया कि दर्जनों घर मलबे के नीचे दबे हुए हैं इसलिए मृतकों और घायलों की संख्या बढ़ सकती है।लैंडस्लाइड की लोकेशन पर मदद और राहत कार्य के लिए एक पुलिस टीम भेजी गई है। 

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय