कोलंबिया में भूस्खलन से 60 लोगों की मौत

May 19, 2015 | 01:10 PM | 73 Views
landslide_in_colombia_kills_around_60_people_niharonline

कोलंबिया में भारी बारिश के बाद भूस्खल ने लगभग 60 लोगों की मौत हो गई है जबकि 37 घायल लोगों का इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि इतनी ज्यादा बारिश हुई कि जमीन खिसक गई जिस वजह से ये हादसा हुआ।ये जानकारी राष्ट्रीय आपदा इकाई के बयान में दी गई।बयान में कहा गया कि बचाव दल, खोजी कुत्तों के साथ लगातार लापता लोगों की तलाश कर रही है। अधिकारियों ने स्थानीय रेडियो को बताया कि मेडलिन के पास सालगर में भारी बारिश के बाद भूस्खलन हुआ।कीचड़ के मलबे की नदी बहती हुई आई और घरों को बहाती हुई ले गई।इससे सैकड़ों कच्चे मकान ढह गए।स्थानीय पुलिस कमांडर जोस एंजेल मेंडोजा ने बताया कि भूस्खलन होने से सबकुछ नष्ट हो गया है।देश की वायु सेना द्वारा जारी फोटो और समाचार चैनलों द्वारा दिखाए जा रहे वीडियो फुटेज में इस पर्वतीय क्षेत्र के कई घरों को कीचड़ और मलबे से ढका हुआ दिखाया गया है।स्थानीय निवासी खुद लकडि़यों और हाथों से मलबे को हटाते नजर आ रहे हैं।स्थानीय निवासियों ने बताया कि लोग अपने बच्चों और घरों को खो चुके हैं।इन्हे अभी भी भूस्खलन होने का डर सता रहा है।वहीं मौसम विभाग ने बताया कि अगले दो या तीन दिनों में तेज बारिश के खत्म होने की संभावना है।प्रधानमंत्री जुआन मैनुएल सांतोस ने नुकसान का निरीक्षण करने के लिए प्रभावित इलाकों का दौरा किया और इस संबंध में स्थानीय प्राधिकरणों से भी मिले।उन्होंने कहा कि हमें यह नहीं पता है कि इस दुर्घटना में कितने लोग लापता हो गए हैं।सांतोस ने सार्वजनिक आपातकाल की घोषणा कर दी है और पीडि़तों के लिए राहत कोष से राहत पहुंचाने के निर्देश जारी कर दिए हैं।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय