जीत गई जिंदगी

April 30, 2015 | 04:11 PM | 138 Views
life_wins_in_nepal_after_earthquake_niharonline

नेपाल में आए भयानक भूकंप के 5 दिन बाद राजधानी काठमांडू के मलबे के नीचे से एक किशोर को जिंदा निकला गया। बताया जा रहा है कि मलबे के भीतर सांस लेने की गुंजाइश थी इसलिए  उसकी जान बच गई। मलबे के अंदर दबे होेने के कारण उसकी हालत काफी खराब थी। उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जब किशोर को मलबे के अंदर से बाहर निकाला गया तो आसपास के लोग खुशी से चिल्ला पड़े। वहीं अधिकारियों के अनुसार भूकंप के कारण नेपाल में अब तक 5500 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और 11000 लोग घायल हुए हैं।भूकंप के केंद्र के आस पास बसे कई गांव के लोग अभी भी पानी, भोजन और आवास की कमी से जूझ रहे हैं।राहत कार्य भी चलाया जा रहा है लेकिन राहत और बचाव कार्य की धीमी गति के कारण नेपाल के ग्रामीण इलाकों में असंतोष बढ़ रहा है।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय