माली में भारतीय समेत बंधन छुड़ाए गए,27 की हत्या

November 21, 2015 | 09:42 AM | 2 Views
mali-crisis-ends-niharonline

माली की राजधानी बामको में हुए आतंकी हमले का संकट अब खत्म हो चुका है। माली की राजधानी बमाको में लक्जरी होटल रेडिसन ब्लू पर धावा बोलकर बंदूकधारियों ने 170 मेहमानों एवं कर्मचारियों को बंधक बना लिया और इनमें से कम से कम 27 लोगों की हत्या कर दी।

बंधकों में 20 भारतीय भी शामिल थे जिन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। माली के सुरक्षा मंत्री ने बताया कि माली होटल पर हमला करने वाले बंदूकधारियों के पास और बंधक नहीं हैं।घटना उस वक्त घटी जब लोग अपने कामों से व्यस्त थे तभी एक पांच सितारा होटल पर बंदूकधारियों ने हमला बोलकर 170 लोगों को बंधक बना लिया।

माली स्थित संयुक्त राष्ट्र के एक प्रवक्ता, ऑलिवर सलडैगो ने कहा कि एके-47 के साथ दो-तीन हमलावर सुबह लगभग सात बजे वाहन से होटल पहुंचे। वाहन पर राजनयिक प्लेट्स लगी हुई थी।

उन्होंने कहा कि बंदूकधारी उसके बाद होटल में प्रवेश किए और लोगों पर गोलीबारी शुरू कर दी।होटल के अंदर बंधक बनाए गए लोगों में 20 भारतीय भी शामिल थे। जिन्हें सेना ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि सभी 20 भारतीय बंधकों को सकुशल बाहर निकाल लिया गया है।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय