गैंगरेप के बाद वीडियो डाला ऑनलाइन,मचा बवाल

May 28, 2016 | 01:46 PM | 2 Views
protest-against-rape-in-brazil-niharonline

ब्राजील की पुलिस रियो डी जिनेरियो में एक किशोर लड़की के साथ बलात्कार के मामले में 30 से ज्यादा लोगों की तलाश कर रही है। बलात्कार में कथित रूप से शामिल लोगों ने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया था।
16 साल की लड़की का कहना है कि शनिवार को वह अपने ब्वायफ्रेंड के घर गई थी जहां उसे नशे की दवाई दी गई थी। बाद में उसे एक दूसरी जगह होश आया जहां वो पुरुषों से घिरी हुई थी। लड़की के ब्वॉयफ्रेंड समेत अन्य अभियुक्तों के गिरफ्तारी वारंट जारी किए गए हैं।

इस घटना के बाद ब्राजील में ’रेप कल्चर’ के खिलाफ एक ऑनलाइन मुहिम शुरू की गई है। हालांकि इस मामले में अभी भी विरोधाभासी खबरें आ रही हैं लेकिन बताया जा रहा है कि कथित रेप की यह घटना रियो के पश्चिमी इलाके में हुई है जहां रहनेवाले आर्थिक रूप से पिछड़े हैं।

पुलिस को दिए लड़की के बयान के अनुसार जब लड़की को होश आया तो वो जख्मी थी। इसके कुछ दिन बाद उसे पता चला कि उसके साथ कथित तौर पर बलात्कार करने वालों ने बलात्कार की तस्वीरें ट्विटर पर पोस्ट की हैं।

40 सेकंड का ये विडियो काफी शेयर किया गया जिसके बाद महिलाओं से नफरत करने वाली टिप्पणियां भी होने लगीं। बाद में इस अकाउंट को बंद कर दिया गया।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय