सऊदी अरब में भगदड़,500 से ज्यादा की मौत

September 24, 2015 | 03:02 PM | 6 Views
stampede_mecca_masjid_saudi_arabia_niharonline

सऊदी अरब की मक्का मस्जिद के भगदड़ मचने के बाद लगभग 500 से ज्यादा लोगों की मौत की ख़बर आ रही है। वहीं 800 से ज्यादा लोगों के घायल होने की ख़बर है। बताया जा रहा है हज के दौरान शैतान को पत्थड़ मारने के रस्म के दौरान ये भगदड़ मची जिसमें 500 से ज्यादा लोगों की जान चली गई। ये हादसा मक्का मस्जिद के पास मीना में हुआ जहां 220 एंबुलेंस को मौके पर मदद के लिए भेजा गया वहीं 4000 लोग राहत कार्य में लगे हुए हैं।

सऊदी अरब में आज ईद मनाई जा रही है और करीब बीस लाख लोग सालाना हज यात्रा पर यहां आए हुए हैं।मक्‍का में एक महीने के भीतर यह दूसरी बड़ी घटना है।

इससे पहले बीते सप्‍ताह भी मक्का की ग्रांड मस्जिद में हुए क्रेन हादसे में 115 लोगों की मौत हुई थी। इस हादसे में नौ भारतीयों के मारे जाने की पुष्टि हुई थी। यह घटना तूफानी हवाओं और भारी बारिश की वजह से विशाल क्रेन का एक हिस्सा गिरने के कारण हुई थी।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय