बुर्किना फासो में आतंकी हमला, 20 लोगों की मौत

January 16, 2016 | 11:52 AM | 2 Views
terrorist-attack-in-burkina-faso-20-people-died-niharonline

पश्चिमी अफ्रीकी देश बुर्किना फासो की राजधानी में स्थित स्पेलेनडिड होटल में आतंकवादी हमले के दौरान 20 लोगों की मौत हो गई है।वहीं बंधक बनाए गए लोगों में से 33 को मुक्त करा लिया गया है।देश के संचार मंत्री रेमीस डैनजिनू ने ट्वीटर पर बताया कि श्रम मंत्री क्लिमेंट सवाडोगो समेत 30 बंधकों को मुक्त करा लिया गया।उन्हें अब अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
संचार मंत्री ने साथ ही बताया कि आतंकवादियों के खिलाफ अभियान अब भी जारी है। बताया जा रहा है कि होटल को आतंकवादियों के कब्जे से छुडाने के लिए संघर्षरत बुर्किना फासो के सुरक्षा बलों को फ्रांस और अमरीका की सेना की मदद भी मिल रही है। बुर्किना फासो पहले फ्रांस का एक उपनिवेश था।अमरीका के रक्षा मंत्रालय के एक अधिकारी के अनुसार अमरीकी सेना का एक जवान फ्रांस की सेना को सलाह और मदद मुहैया करा रहा है।
एक प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार उसने छह हमलावरों को देखा, जो दो समूहों में बंट गए। पहले समूह ने होटल पर हमला किया जबकि दूसरे समूह ने पास के कैपुचिनो रेस्टोरेंट पर हमला किया।आतंकवादी जिस वाहन में आए थे उसका लाइसेंस प्लेट नाइजर का हैं। होटल पर किए गए इस आतंकी हमले में अब तक लगभग 20 लोग मारे जा चुके हैं। इस हमले की जिम्मेदारी अल कायदा समर्थित आतंकवादी गुट इस्लामिक मागरेब अलकायदा(एक्यूआईएम) ने ली है।

 

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय