भारत के खिलाफ आतंकी सईद ने फिर उगला जहर

June 13, 2015 | 04:54 PM | 2 Views
terrorists_hafiz_saeeds_comment_on_india_niharonline

आतंकी हाफिज सईद ने भारत के खिलाफ फिर जहर उगला।लाहौर में हाफिज ने भारत के खिलाफ भड़काऊ भाषण दिया।इस दौरान हाफिज ने भारत के खिलाफ अपशब्द भी बोले।सूत्रों के मुताबिक, हाफिज म्यांमार में भारत की कार्रवाई से भड़का हुआ है। सईद ने कहा कि इंडिया के साथ कारोबार में दुनिया को यकीन दिलाने के लिए पाकिस्तान ने इतना बड़ा नुकसान बर्दाश्त किया है, लेकिन अब पानी सिर से गुजर चुका है।भारत के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल करते हुए हाफिज सईद ने कहा, दुनिया और एशिया की अमन शांति के लिए इनको मारना जरूरी है।इसके बगैर अमन शांति नहीं हो सकती।सईद ने कहा, इंडिया को दहशतगर्द करार देने के लिए उसकी इकोनॉमी पॉलिसी ही बहुत है।उसने कहा कि पाकिस्तान पीएम नवाज शरीफ को भारत के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र में आवाज उठानी चाहिए।अब मोदी के ढाका में दिए बयान के आधार पर ही मोदी पर कार्रवाई की जा सकती है।उसके खिलाफ सबूत की जरूरत नहीं है।पाकिस्तान को नसीहत देते हुए सईद ने कहा कि अब मसला ये नहीं रह गया है, अब कारोबार छोड़कर सीधी सीधी बात करने का वक्त आया है।दुनिया और एशिया के अमन के लिए भारत को मारना जरूरी है।ऐसा नहीं है कि सईद ने ये पहली बार भारत के खिलाफ आग उगला है इससे पहले भी कई बार सईद ने भारत को धमकी दी है।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय