पराए मर्द से की दोस्ती,बरसे कोड़े

December 31, 2015 | 02:51 PM | 8 Views
woman-accused-of-getting-too-close-to-a-student-niharonline

इंडोनेशिया में एक महिला को पराए मर्द से दोस्ती करना इतना भारी पड़ा कि सैकड़ों की तादाद में जुटी भीड़ के सामने उस पर कोड़े बरसाए गए।इस घटना में महिला को शरिया कानून के तहत मस्जिद के बाहर सजा दी गई।
जानकारी के मुताबिक, नूर एलिटा नाम की महिला की यूनिवर्सिटी में साथ पढ़ने वाले छात्र से दोस्ती हो गई थी। इसे स्थानीय शरिया कानून का उल्लंघन मानते उसे दोषी ठहराया गया।
शरिया कानून के मुताबिक, कोई भी महिला और पुरुष यदि पति-पत्नी नहीं हैं, तो उन्हें करीब आने और दोस्ताना संबंध रखने की अनुमति नहीं है।ऐसा करना कानून का उल्लंघन माना जाएगा।
नूर पर आरोप लगाने के बाद उसे खींचते हुए मस्जिद के बाहर बने स्टेज पर लाया गया जहां, सैकड़ों की तादाद में भीड़ मौजूद थी।महिला को जबरन घुटने के बल बैठने को मजबूर किया गया और फिर नकाबपोश शख्स ने उस पर कोड़े बरसाए।
कोड़े मारे जाने से महिला स्टेज पर ही गिर पड़ी, बाद में उसे एंबुलेंस के जरिए अस्पताल ले जाया गया. वहीं, उस शख्स पर भी कोड़े बरसाए गए जिसके साथ महिला के संबंध होनी की बात कही जा रही थी।

 

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय