बनने के बाद ऐसा होगा दुनिया का सबसे बड़ा होटल!

May 22, 2015 | 03:28 PM | 131 Views
worlds_largest_hotel _in_mecca_niharonline

सऊदी अरब के मक्का शहर दुनिया का सबसे बड़ा होटल बन रहा है।इस होटल में कुल दस हजार कमरे होंगे और यह साल 2017 तक बनकर तैयार हो जाएगा।यह होटल खास तौर पर हज यात्रियों के लिए बनाया जा रहा है।पूरी दुनिया से हर साल करीब डेढ़ करोड़ हज यात्री मक्का आते हैं। एक ब्रिटिश अखबार के मुताबिक होटल में कुल बारह मीनारें होंगी और इसमें कुल दस हजार कमरे होंगे।इसके अलावा इस होटल में ही 70 रेस्टोरेंट भी बनेंगे। इस होटल में कई कान्फ्रेंस हॉल और सुपरबाजार भी होंगे।इसका मकसद होटल में ठहरने वालों को खरीदारी की सुविधा देना है।होटल का गुंबद दुनिया में सबसे ऊंचा गुंबद होगा और इसे मोरक्कन शैली में बनाया जाएगा।इस होटल के सभी कमरों में फोर स्टार होटल की सुविधाएं मिलेंगी।इसके अलावा दो मीनारों में फाइव स्टार होटल जैसे रूम और शाही सूट भी होंगे। इसकी और खासियत होगी कि इसकी छत पर ही हेलीपैड बनाया जाएगा। अब तक विश्व के सबसे बड़े होटल के रूप में अमेरिका के लास वेगास में बना वेनेशियन को माना जाता था, जिसमें कुल 7,117 कमरे हैं।यह होटल 475 फीट ऊंचा है।लेकिन अब उससे भी बड़ा होटल बनाया जा रहा है।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय