दिल्ली में विदेशी युवक की हत्या

May 21, 2016 | 12:08 PM | 1 Views
Congo-man-killed-by-public-in-delhi-niharonline

दक्षिण दिल्ली के वसंतकुंज इलाके में लोगों के एक समूह द्वारा कथित तौर एक 23 वर्षीय कांगो नागरिक की हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक यह घटना शुक्रवार रात तकरीबन पौने ग्यारह बजे वसंतकुंज के किशनगढ़ इलाके की है। बताया जा रहा है कि एम टी ओलिविया का किसी बात को लेकर तीन लोगों से विवाद हो गया था।

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) नूपुर प्रसाद के मुताबिक, इस घटना में हत्या का केस दर्ज़ कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों कि पहचान करने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। ओलिविया और लोगों के गुट के बीच में किस बात को लेकर विवाद हुआ था यह अभी तक पता नहीं चल पाया है।

बता दे कि लूट और अफ्रीकी नागरिक पर संभावित नस्ली हमले सहित सभी दृष्टिकोण से मामले की जांच की जा रही है। कांगो दूतावास को घटना के बारे में सूचना दे दी गयी है। पुलिस के मुताबिक ओलिविया यहां पर एक निजी संस्थान में विदेशी भाषा पढ़ाता था। वह साउथ एक्सटेंशन इलाके में रहता था। स्थानीय लोगों के एक अन्य समूह ने ओलिविया को बचाया और पुलिस को फोन किया। उसे एक अस्पताल ले जाया गया जहां पर उसकी मौत हो गयी।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय