कोलकाता के एक मदरसे के हेडमास्टर को सिर्फ इस बात के लिए मारा-पीटा किया गया क्योंकि वे स्टूडेंट को गणतंत्र दिवस की तैयारी के लिए राष्ट्रगान की प्रैक्टिस करवा रहे थे।काजी मासूम अख्तर, कोलकाता के तलपुकुर मदरसे के हेडमास्टर हैं।
जानकार सूत्रों के अनुसार मदरसे के मौलाना और उनके समर्थकों ने उन्हें मदरसे में राष्ट्र गान की प्रैक्टिस कराने के लिए मारा-पीटा। ऐसा माना जा रहा है कि जिन लोगों ने उन पर हमला बोला, वे जमीनी स्तर पर आईएसआईएस की विचारधारा को फैलाने का काम कर रहे हैं।
काजी ने अपनी सुरक्षा के लिए राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और राज्य अल्पसंख्यक कमीशन के चेयरमैन को छह बार गुहार लगाई लेकिन उन्हें अभी तक उन्हें सुरक्षा देने का कोई आश्वासन नहीं दिया गया है। वहीं मौलवी ने अख्तर के खिलाफ फतवा जारी किया है, जिसमें यह कहा गया है कि राष्ट्र गान एक हिंदुवादी गीत है।
आपको बताते चलें कि अख्तर को मार्च में भी आयरन रोड से पीटा गया था। फतवा के अनुसार अगर वह कुर्ता-पायजामा और बढ़ी हुई दाढ़ी के साथ मदरसा नहीं जाएंगे तो उन्हें वहां प्रवेश नहीं मिलेगा। अख्तर को मदरसे के मौलान ने यह भी कहा है कि हर सप्ताह वह अपनी फोटो भेजें ताकि उनके दाढ़ी की लंबाई की जांच की जा सके।







