डेंगू के बाद दिल्ली में स्वाइन फ्लू ने दी दस्तक

October 10, 2015 | 05:29 PM | 4 Views
swine_flu_delhi_man_death_niharonline

डेंगू के कहर से परेशान दिल्ली वासियों को अब स्वाइन फ्लू का डर सताने लगा है। दरअसल दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में स्वाइन फ्लू का इलाज करा रहे 59 साल के एक बुजुर्ग की मृत्यु हो गई। इस मौसम में यह दिल्ली में स्वाइन फ्लू एन1एन1 वायरस से मौत का पहला मामला माना जा रहा है।

लोगों को डर है कि स्वाइन फ्लू ने दिल्ली में दस्तक दे दी है।डाक्टर ने बताया कि मृतक उत्तर प्रदेश के कासगंज से संबद्ध है और उसे यहां मंगलवार को आईसीयू में भर्ती कराया गया था और उसी दिन उनकी मौत हो गई थी।इसके अलावा सफदरजंग में स्वाइन फ्लू का इलाज करा रही दिल्ली से बाहर की एक महिला को फोर्टिस अस्पताल में भेजा गया है।

वहीं छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के दो व्यक्ति दिल्ली स्थित गंगा राम अस्पताल में इसी बीमारी का इलाज चल रहा है। एक डॉक्टर ने बताया कि दोनों मरीजों की हालत चिंताजनक है और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है।इस बीच दिल्ली सरकार ने निर्णय किया है कि स्वाइन फ्लू को लेकर तैयार रहने के लिए वह अस्पतालो में बिस्तरों की संख्या दुगनी करेगी। विशेषज्ञों का कहना है कि तापमान में गिरावट होने के साथ ही यह बीमारी बढ़ेगी।आपको बता दें कि हर साल स्वाइन फ्लू की वजह से कई लोगों की मौत हो जाती है।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय