वर्धा में सेना के हथियार डिपो में भीषण आग, 20 जवानों की मौत

May 31, 2016 | 11:38 AM | 1 Views
massive-fire-breaks-military-ammunition-depot-in-pulgaon-niharonline

महाराष्ट्र के वर्धा में सेना के हथियार डिपो में बीती रात आग लग गई जिसमें 20 जवानों की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार यह आग बीती रात 1 से 2 बजे के बीच लगी जो धीरे-धीरे फैल गयी। आग को बुझाने का कार्य जारी है। इस हादसे में कई जवान घायल भी हो गए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है।

फिलहाल आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है। घटना के बाद रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर ने सेना से वर्धा हादसे की पूरी जानकारी मांगी है साथ ही वे घटनास्थल जाकर हालात का जायजा लेंगे। थलसेना प्रमुख दलबीर सिंह सुहाग भी घटनास्थल को दौरा करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घटना पर दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट करके कहा कि वर्धा हादसे से मैं दुखी हूं। मेरी संवेदना मृतकों के परिवार के साथ है। मैं घायलों की जल्द अच्छे होने की कामना करता हूं। मैंने रक्षा मंत्री से संबंध में बात की है और उन्हें हादसे वाले स्थल का दौरा करने को कहा है। 

वहीं दूसरी ओर कांग्रेस उपाध्‍यक्ष राहुल गांधी ने भी हादसे पर दुख जताया है। राहुल ने ट्वीट किया कि मुझे हादसे से गहरा आघात लगा है। मृतकों के परिवार वालों के साथ मेरी संवेदना है और घायलों के जल्दी स्वस्थ होने की मैं कामना करता हूं।सेना के एक अधिकारी ने बताया कि इस आग में दो अधिकारी और रक्षा सुरक्षा कोर (डीएससी) के 17 जवान झुलस गए जिनमें से कुछ की हालत गंभीर है।

 

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय