तिहाड़ जेल में कैदी की हत्या

August 12, 2015 | 03:04 PM | 2 Views
prisoners_murder_in_Tihar_Jail_niharonline

देश की सबसे सुरक्षित माने जाने वाली राजधानी दिल्ली की तिहाड़ जेल के भीतर एक बार फिर हत्या का मामला सामने आया है। तिहाड़ जेल के हाई सिक्युरिटी वॉर्ड में रह रहे एक कैदी की हत्या कर दी गई। आरोप है कि उसके वॉर्ड में ही बंद अन्य चार साथियों ने उसकी रॉड और ग्रिल से पीट-पीटकर हत्या कर दी।जानकारी के अनुसार, तिहाड़ जेल नंबर-8 में दीपक नाम के एक कैदी की हत्या कर दी गई है। जेल प्रशासन का कहना है कि हाई रिस्क वार्ड में बंद 4 कैदियों ने बीती रात दीपक पर हमला किया। बताया जा रहा है कि उस पर किसी नुकीली चीज से हमला किया गया था।सूचना मिलने पर जेल प्रशासन ने दीपक को तत्काल हरिनगर स्थित दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल अस्पताल में भर्ती कराया गया।यहां इलाज के दौरान दीपक की मौत हो गई।पुलिस सूत्रों के मुताबिक मृतक दीपक चारों आरोपियों के साथ काफी दिनों से रह रहा था।मृतक ने जेल प्रशासन को अपने साथी कैदियों के बारे में कोई शिकायत भी नहीं की थी। ऐसे में हत्या की वजह का पता नहीं चल पाया है।पुलिस इस मामले की वजह तलाशने में जुट गई है।इससे पहले 11 मई 2015 को एक ऐसा ही मामला सामने आया था। तीन कैदियों ने तिहाड़ जेल में हत्या के एक आरोपी को कथित तौर पर मार डाला था।आपको बता दें कि सुरक्षा के मामले में तिहाड़ जेल को सबसे सुरक्षित माना जाता है। इससे बावजूद यहां ऐसी घटनाएं हो रही है।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय