भाजपा की घोषणापत्र जारी!

February 02, 2015 | 01:11 PM | 13 Views

दिल्ली चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सोमवार को विजन डाक्यूमेंट जारी करेगी। भाजपा इस बार दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए घोषणापत्र जारी नहीं करेगी। इसके स्थान पर पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री की उम्मीदवार किरण बेदी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विजन डॉक्यूमेंट जारी किया जा रहा है। प्रतिदिन के फीडबैक पर भाजपा बना रही रणनीति पार्टी के वरिष्ठ नेता अनंत कुमार ने पत्रकारों को इस बात की जानकारी पहले ही दी थी। सूत्रों के अनुसार इस विजन डाक्यूमेंट में पार्टी अपनी नीतियों से जनता को अवगत कराएगी। अभी तक आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने अपना घोषणा पत्र जारी किया है। भाजपा की ओर से दोनों ही पार्टियों के घोषणा पत्रों को प्रभावहीन बताया गया है।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय