सपा जैसी बेईमान,लुटेरी सरकार नहीं देखीः अजित सिंह

July 31, 2015 | 05:16 PM | 1 Views
Ajit_Singh_niharonline

राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के अध्यक्ष अजित सिंह ने कहा कि अपने राजनीतिक जीवन में उन्होंने प्रदेश की सपा जैसी बेईमान और लुटेरी सरकार नहीं देखी। उन्होंने आरोप लगाया कि मुलायम को केवल तीन जनपदों के विकास से सरोकार है चाहे पूरा प्रदेश गर्त में चला जाए।उन्होंने कहा कि प्रदेश में रालोद अकेले चुनाव लड़ेगा।जून 2016 तक सभी उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए जाएंगे।किसान मजदूर सम्मेलन में शामिल होने मेरठ पुहंचे अजित सिंह ने अबकी बार रालोद सरकार का नारा देते हुए केंद्र और प्रदेश की सरकारों पर जमकर कटाक्ष किए।केंद्र सरकार को आड़े हाथ लेते हुए अजित ने कहा कि भर्ती के नाम पर नौजवानों से उगाही की जा रही है।गरीबों के बच्चे कुंठा का शिकार हो रहे हैं लेकिन प्रदेश की सपा सरकार लूटखसोट में लगी है।अजित ने कहा कि यादव सिंह जैसे भ्रष्ट अफसरों को सीबीआई जांच से बचाने के लिए मुलायम सिंह सर्वोच्च न्यायालय में पैरवी करने जा रहे हैं।मुलायम परिवार के 22 लोग पूरे प्रदेश पर हुकूमत चला रहे हैं।उन्होंने केंद्र पर भी युवाओं की भावनाओं से खेलने का आरोप लगाया और भाजपा को भारतीय जुमला पार्टी का खिताब दिया। उन्होंने कहा कि नए भूमि अधिग्रहण कानून के बहाने किसानों की भूमि हड़पने की साजिश कामयाब नहीं होने दी जाएगी।अजित ने कहा कि प्रदेश पुनर्गठन के मुद्दे पर चुनाव लड़ा जाएगा। इसके तहत पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हरित प्रदेश समेत पूरे उत्तर प्रदेश को चार भागों में बांटने को लेकर आंदोलन छेड़ा जाएगा।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय