एक सप्ताह में नई सरकार का शपथ ग्रहण

February 14, 2015 | 01:02 PM | 26 Views
mufti-and-modi-niharonline

रियासत में पीडीपी-भाजपा गठबंधन की सरकार के बजट सत्र यानी 23 फरवरी से पहले अस्तित्व में आने की चर्चाओं के बीच कहा जा रहा है कि 21 फरवरी को शपथ ग्रहण समारोह हो सकता है। जनरल जोरावर सिंह स्टेडियम में पीडीपी के संरक्षक मुफ्ती मोहम्मद सईद मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। दोनों दलों के उच्च पदस्थ सूत्रों का कहना है कि सब कुछ तय हो गया है। अब बस सरकार गठन की औपचारिक घोषणा होना बाकी है। पिछले दिनों राज्य की कोर कमेटी ने भाजपा नेतृत्व से मिलकर सरकार गठन पर अपना पक्ष रख दिया है। रियासत के पूर्व डिप्टी सीएम मुजफ्फर हुसैन बेग के नेतृत्व में छह सदस्यीय टीम भी वार्ता में जुटी हुई है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष जुगल किशोर शर्मा भी दिल्ली में हैं। सूत्रों का कहना है कि दोनों दलों के बीच अगले सप्ताह औपचारिक बातचीत शुरू होगी। फिर मुफ्ती की मुलाकात प्रधानमंत्री मोदी से तय कराई जाएगी। दोनों के बीच मुलाकात के बाद दिल्ली से ही सरकार गठन की औपचारिक घोषणा हो सकती है।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय