पारेस्कर का बयान से भाजपा को लगे झटका

March 20, 2015 | 05:48 PM | 83 Views
laxmikant_parsekar_statement_niharonline

भाजपा के नेतृत्व वाली गोवा सरकार राज्‍य में गोमांस पर प्रतिबंध नहीं लगाने जा रही है। भाजपा नीत महाराष्ट्र और हरियाणा सरकार द्वारा राज्‍य में गोमांस पर प्रतिबंध लगाए जा चुका है। गोवा सरकार ने निर्णय किया है कि राज्य में किसी भी रूप में गोमांस पर प्रतिबंध नहीं लगाया जाएगा। प्रदेश के अल्प‍संख्यक समुदाय को मद्देनजर रखते हुए पार्टी ने यह निर्णय लिया है, क्योंकि यह समुदाय के भोजन का आवश्यक हिस्सा है। राज्य के मुख्यमंत्री लक्ष्मीकांत परेस्कर ने कहा कि पार्टी कई वर्षों के बाद राज्य में मुस्लिमों और ईसाइयों का भरोसा जीत पाई है, लिहाजा वह ऐसा नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि गोवा में 39-40 प्रतिशत अल्पसंख्यक रहते हैं। यह उनके खान-पान की आदतों का हिस्सा है। हम इसे कैसे और क्यों प्रतिबंधित कर सकते हैं। विशेषकर अल्पसंख्यक अपने भोजन में गौमांस खाते हैं। परेस्कर के इस बयान को केंद्र के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के लिए एक आंतरिक झटके के रूप में देखा जा रहा है। महाराष्ट्र और हरियाणा में भाजपा की सरकारों ने गौमांस पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। इसके बाद से ही माना जा रहा था कि जिन राज्यों में भाजपा सरकार है, वहां गौमांस प्रतिबंध कर दिया जाएगा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के राज्य स्तरीय पदाधिकारी पारेस्कर ने कहा कि वह गौ हत्या को लेकर हिंदू समुदाय के एक बड़े तबके की भावनाओं को भी समझते हैं।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय