सीएम को मिली वहां के सीएम का सहयोग

March 27, 2015 | 05:19 PM | 24 Views
Nitish_meet_Kejriwal_niharonline

अपनी पार्टी के अंदरूनी घमासान के बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का सहारा मिला है। नीतीश कुमार ने शुक्रवार दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा देने की मांग कर इस मामले को एक नई शक्ति प्रदान की।केजरीवाल से मिलने के बाद नीतीश ने कहा, 'यह राजनीतिक मुलाकात नहीं थी। न ही हमने बिहार विधानसभा चुनावों को लेकर कोई बात की.' नीतीश ने केजरीवाल को दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीत की बधाई दी और उनकी जीत को ऐतिहासिक बताया. बिहार के मुख्यमंत्री ने केजरीवाल से आगे भी जीत का जज्बा बरकरार रखने के लिए भी कहा। केजरीवाल ने नीतीश कुमार को दोपहर के खाने पर बुलाया था। दोनों नेताओं ने देश की राजनीतिक स्थिति पर चर्चा की लेकिन इस संबंध में पूछने पर नीतीश कुमार ने कहा कि लंच बहुत स्वादिष्ट था। उन्होंने कहा कि एक बार संयोग से केजरीवाल से उनकी भेंट हुई थी तभी से उन्होंने आपस में मिलने का मन बनाया था।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय