कांग्रेस को बड़ा झटका - भाजपा में शामिल होंगे दिनेश त्रिवेदी

January 21, 2015 | 05:56 PM | 25 Views

तृणमूल कांग्रेस को जल्द बड़ा झटका लग सकता है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के 4 मंत्री भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकते हैं। इनमें सबसे चौंकाने वाला नाम टीएमसी के वरिष्ठ नेता और पूर्व रेल मंत्री दिनेश त्रिवेदी हो सकते हैं। खबरों के मुताबिक बैरकपुर से तृणमूल कांग्रेस के सांसद दिनेश त्रिवेदी भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से संपर्क में हैं और जल्द ही उनसे मुलाकात कर सकते हैं। इस मेल-मिलाप से इस बात की अटकलें तेज हो गई है कि दिनेश त्रिवेदी के भगवा खेमे में जा सकते हैं। खुद त्रिवेदी भी इस बारे में खुलकर बोलने से बचते दिखे। इस बारे में पूछे जाने पर त्रिवेदी ने कहा कि मैं वाकई किसी चीज का पूर्वानुमान नहीं लगाना चाहता। मेरे लिए देश पहले है। त्रिवेदी ने कहा कि भारतीय राजनीति का डीएनए बदलने की जरूरत है और ऐसा करने के लिए जो करना पड़े, हमें करना चाहिए। भाजपा पार्टी अध्यक्ष अमित शाह भी पश्चिम बंगाल में हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि अमित शाह टीएमसी के इन मंत्रियों को भाजपा की सदस्यता दिला सकते हैं।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय