फिल्मी दुनियां के अलावा अगर ग्लैमर की बात की जा, तो हमारे देश के नेताओं की पत्नियां भी इसमें कम नहीं है। राजनेताओं की पत्नियों को भी कम नहीं आंका जा सकता है।पढिए, उन राजनेताओं की पत्नियों के बारे में जो है ग्लैमरस।
डिम्पल यादवःडिंपल यादव उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की धर्मपत्नी हैं जो कि कन्नौज से निर्विरोध सांसद चुनी गई हैं। उनके तीन बच्चे हैं अदिति, टीना और अर्जुन।राजनीति में अपने पति का हाथ बटाने के लिये वो मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का ट्वीटर व फेसबुक अकाउंट खुद देखती हैं।सेलेब्रिटी सांसद बनीं डिंपल डिंपल यादव उत्तर प्रदेश में सेलेब्रिटी सांसद के रूप में भी जानी जाती हैं।शालीन और सहज डिम्पल यादव अपनी सुन्दरता के लिए जानी जाती हैं।
प्रियदर्शिनी राजे सिंधियाःकांग्रेस सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया की पत्नी हैं प्रियदर्शिनी। फेमिना ने उन्हें देश के 50 सबसे खूबसूरत महिलाओं की लिस्ट में जगह दी थी।वह भी अपने पति की तरह राज परिवार से ताल्लुक रखती हैं। प्रियदर्शिनी भी देखने में काफी सुंदर हैं।
सारा पायलटःकांग्रेस नेता सचिन पायलट की पत्नी सारा पायलट भी अपनी सुंदरताके लिए मशहूर हैं। सारा जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की बहन हैं।सचिन पायलट ने सारा से प्रेम-विवाह किया था।कई मुश्किलों के बावजूद दोनों ने शादी की थी।
पायल नाथःजम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की पत्नी पायल नाथ है।अपनी खूबसूरती के लिए जानी जाने वाली मशहूर पायल नाथ हमेशा मीडिया की नज़रों में रहती है।हालाँकि पायल नाथ और उमर अब्दुल्ला के बीच मनमुटाव की अफवाहों भी सुर्खियाँ बनीं थी।
पूजा शेट्टी देवड़ाः कांग्रेस पार्टी और महाराष्ट्र के युवा नेता मिलिंद देवड़ा की पत्नी पूजा शेट्टी देवड़ा है।मिलिंद देवड़ा और पूजा शेट्टी की शादी साल 2008 में हुई थी।पूजा शेट्टी सिनेमा उद्योग से भी जुड़ी हुई हैं।
शेफाली ठाकुरःबीजेपी के जाने-माने नेता अनुराग ठाकुर की पत्नी है शेफाली।शेफाली ठाकुर जो फैशन के कारण मीडिया की नजरों में बनी रहती हैं।