शुरू हुई 40 देशों के प्रमुखों के साथ द्विपक्षीय वार्ता

October 26, 2015 | 01:47 PM | 4 Views
india-africa-forum-summit-2015-niharonline

देश के राजधानी नई दिल्ली में आज से तीसरा भारत - अफ्रीका फोरम शिखर सम्मेलन शुरू हुआ है। यह सम्मेलन 26 अक्टूबर से प्रारंभ होकर 29 अक्टूबर तक चलेगा। आज सुबह 9 बजे इंदिरा गांधी स्पोर्टस कॉप्लेक्स में वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक हुई है।

भारत का मुख्य उद्देश्य यह है कि अफ्रिका के साथ जुड़कर उसके विकास में सहयोगी बनना। अफ्रिका महाद्वीप सबसे तेज विकसित होते क्षेत्रों में से एक है, जो सांस्कृतिक, आर्थिक, भाषा की दृष्टि से विवधताओं से भरा हुआ है और जो भारत से सहयोग बढ़ाने का इच्छुक है।

इस सम्मेलन में लगभग 40 देशों के प्रमुखों सहित 54 देशों के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। मुख्य सम्मेलन 29 अक्टूबर को होगा। गौरतलब है कि अफ्रीका में भारत बड़े निवेशक की भूमिका में है। वहां लगभग 30 अरब डॉलर का भारतीय निवेश है।

अफ्रीकी देशों से भारत की व्यापारिक साझेदारी भी अच्छी है. अफ्रीकी देशों से भारत का करीब 70 अरब डॉलर का व्यापार होता है। व्यापार और निवेश साझेदारी के अलावा भारत का ध्यान अपने मेक इन इंडिया अभियान को गति देने का भी है।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय