सीमा पर शांति कायम रखने का इच्छुक

March 24, 2015 | 04:12 PM | 98 Views
India_China_falgs_niharonline

भारत और चीन ने सोमवार को एक बार फिर सीमा वार्ता की।18वें दौर की बातचीत के बाद दोनों पक्ष सीमा मुद्दे के समाधान से पहले अपने विवादों को उचित तरह से संभालने और नियंत्रित करने पर सहमत हो गए हैं। चीन के विदेश मंत्रालय ने इस वार्ता के बाद नई दिल्‍ली में कहा कि भारत और चीन हिमालयन सीमा के निकट शांति बनाए रखने के लिए सहमत हो गए हैं।इस वार्ता का मकसद सीमा मुद्दे पर विवादों को सुलझाना है, जो एशिया के इन दो सबसे बड़े देशों को अलग करता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चीन दौरे से पहले सीमा विवादों को सुलझाने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। चीन के विदेश मंत्रालय ने सोमवार को जारी बयान में कहा कि दोनों देश पहले की वार्ताओं के नतीजों पर आगे बढ़ेंगे और इसे सही दिशा में आगे बढ़ाया जाएगा।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नई सरकार बनने के बाद से सीमा संबंधी मसलों को लेकर दोनों देशों के बीच इस तरह की यह पहली बैठक आयोजित हुई है।चीनी मीडिया शिन्हुआ के मुताबिक दोनों पक्ष सीमा विवाद सुलझने से पहले तक मिलकर अपने सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने पर सहमत हुए हैं।साथ ही दोनों पक्ष इस पर भी राजी हुए हैं कि उनके नेताओं के बीच बनने वाली अहम सहमतियों को लागू कराने के लिए मिलकर प्रयास किए जाएंगे, उच्च स्तरीय दौरों का सिलसिला बनाए रखा जाएगा और चीन-भारत रणनीतिक सहयोग साझेदारी के विकास को बढ़ावा दिया जाएगा।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय