विश्व कहे भारत माता की जय, ऐसे हों प्रयास-भागवत

April 11, 2016 | 12:20 PM | 5 Views
Mohan-bhagwat-niharonline

 राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने संगठन के सदस्यों से अपील की कि वे देश को विश्व नेता बनाने का संकल्प करें। यदि विश्व में भारत को अग्रणी देश माना जाएगा तब विश्व कह सकेगा कि विश्व गुरू भारत माता की जय। भागवत ने कहा कि यही एकमात्र संकल्प है। दरअसल डाॅ. मोहन भागवत आरएसएस के सदस्यों की सभा को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि देश को विश्व नेता बनाने की दिशा में कार्य करना होगा। उसे ऐसा बनाना है जैसे पूरी दुनिया ही इस बात का समर्थन करे कि भारत विश्व गुरू है। संघ केवल एक जय को मानता है जो कि एक है वह है भारत माता की जय। हिंदू राष्ट्र के संकल्प को पूर्ण करना उनकी जवाबदारी है।

उन्होंने सभी को एक अच्छा संकल्प लेने की बात भी कही। इस सभा में गुजरात के शिक्षा मंत्री रमनलाल वोरा, गृहमंत्री रजनीभाई पटेल और सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी डीजी वंजारा आदि मौजूद थे। 

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय