मोदी... लोगों को बेवकूफ मत बनाओ : मुलायम

February 07, 2015 | 03:25 PM | 37 Views

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गरम होकर शुक्रवार के दिन अज़मगढ में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी दिन प्रतिदिन देश को अपमानित करने का काम कर रहे हैं।मोदी ने झूठ बोलकर और जनता से झूठे वादे करके लोकसभा का चुनाव जीता और अब सरकार के बाद भी प्रतिदिन लोगों को गुमराह करने का काम कर रहे हैं।मोदी को बहुत बड़ा नाटकबाज बताते हुए मुलायम सिंह यादव ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री रोज नए-नए नाटक करके जनता को बेवकूफ बना रहे हैं। पीएम के रूप मे मोदी ने अब तक के अपने कार्यकाल में कोई भी काम नहीं किया है। वह सुबह से शाम तक लोगों से झूठ बोलते रहते हैं, लोगों से झूठे वादे करते रहते हैं। जनता से किए गए वादों को पूरा न करना धोखाधड़ी है और मोदीजी झूठे बात बोलने और धोखाधड़ी करने में माहिर हैं। मोदी सरकार की गलत नीतियों के चलते देश में महंगाई, बेरोजगारी, भुखमरी और भ्रष्टाचार लगातार बढ़ रहा है। देश में गरीबों की संख्या बहुत तेजी से बढ़ रही है।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय