लालू का 69 वां जन्मदिन आज,69 पाउंड का काटेंगे केक

June 11, 2016 | 11:43 AM | 2 Views
RJD-chief-Lalu-Prasad-Yadav-celebrates-69th-birthday-niharonline

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव आज अपना 69वां जन्मदिन मना रहे हैं। लालू आज 69 पाउंड का केक काटेंगे। युवा राजद की ओर से 69 किलो की फूलों की माला तैयार कराई गई है।इस मौके पर उन्हें बधाई देने के लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उनके आवास पर पहुंचे और उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

नीतीश कुमार ने कहा कि लालू यादव का जीवन संघर्षों से भरा हुआ है। वे जिस पृष्ठभूमि से आते हैं, वहां से राजनीति में अपने लिए जगह बनाना उनकी संघर्षशक्ति को दर्शाता है। उन्होंने लालू यादव के लिए लंबी उम्र और सफल राजनीतिक जीवन की कामना की। इस मौके पर नीतीश कुमार ने मोदी सरकार पर भी निशाना साधा और कहा कि वे जिस तरह बिहार हारे हैं पूरा देश भी हारेंगे।

उन्होंने कहा कि लालू यादव के साथ हमारा महागठबंधन और सफल होगा। इससे पहले लालू यादव ने अपने परिजनों के साथ अपना जन्मदिन मनाया। उन्होंने अपने जन्मदिन का केक भी काटा। इस अवसर पर उनकी पत्नी और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने उन्हें फूलों का गुलदस्ता भी भेंट किया। पत्नी से गुलदस्ता लेते वक्त लालू यादव काफी खुश नजर आ रहे थे। उनके आवास पर समर्थकों की भारी भीड़ जमा है और सभी उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं।

 

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय