रूटीन चेकअप के बाद लौटे दिल्ली

March 07, 2015 | 03:46 PM | 43 Views
rajnath_singh_health_chekup_niharonline

केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह को हृदय से संबंधित समस्या के कारण शनिवार को गुड़गांव के निजी अस्पताल मेडिसिटी मेदांता में भर्ती कराया गया जहां रूटीन चेकअप के बाद राजनाथ सिंह वापस दिल्ली लौट गए। जानकारी के अनुसार उन्हें हृदय से संबंधित समस्या के कारण गुडग़ांव स्थित मेदांता मेडिसिटी के आइसीयू में भर्ती कराया गया। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। चैनलों में चल रही खबर के अनुसार एक वरिष्ठ चिकित्सक ने इस संबंध में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि राजनाथ सिंह को शनिवार सुबह 9.15 बजे भर्ती किया गया है। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह को हृदय संबंधी समस्या के रूटीन चेकअप के लिए गुडग़ांव के मेदांता अस्पताल गए थे।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय