राहुल की पदयात्रा पर शिवसेना ने साधा निशाना

May 05, 2015 | 04:39 PM | 131 Views
Shiv_Sena_targets_rahul_gandhi_padyatra_niharonline

महाराष्ट्र के सूखे से प्रभावित विदर्भ जिले की पदयात्रा कर रहे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर शिवसेना ने निशाना साधा है।पार्टी ने कहा कि राहुल को किसानों के आंसू तब पोंछने चाहिएं थे जब उनकी पार्टी प्रदेश में 15 साल तक सत्ता में थे।मुखपत्र सामना में छपे एक लेख में पार्टी ने कहा कि राहुल गांधी शायद भूल गए हैं कि कुछ समय पहले तक महाराष्ट्र और केंद्र में उनकी ही पार्टी की सरकार थी।किसानों के लिए तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने जो वित्तीय सहायता जारी की थी, उसे किसानों में क्यों नहीं बांटा गया। राहुल उनके साथ सिर्फ चाय पीने और नाश्ता करने आए थे। यह और भी शर्मनाक है।सेना ने अपने लेख में आगे लिखा, आज आपको (राहुल) किसानों की आंखों में आंसू नजर आ रहे हैं। जब आपकी पार्टी सत्ता में थी तब आपने किसानों की सुध क्यों नहीं ली। उन वादों का क्या हुआ जो आपने किए थे। आपने उस वक्त ऐसे कदम क्यांे नहीं उठाएं जिससे किसान ऋण मुक्त हो जाते।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय