वादे पूरे करने में बुरी तरह नाकाम रही मोदी सरकारःसोनिया गांधी

September 08, 2015 | 02:11 PM | 2 Views
sonia_slams_modi_as_empty_air_niharonline

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मोदी सरकार पर एक बार फिर तीखा हमला बोला है। सोनिया ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि केंद्र में बैठी सरकार अपने वादे पूरे करने में बुरी तरह नाकाम रही है। मोदी ने जो वादा किया वो सिर्फ हवाबाजी है। पार्टी कार्य समिति की बैठक में गांधी ने कहा कि भाजपा सरकार न सिर्फ देश के इतिहास को झुठलाने का प्रयास कर रही है, बल्कि देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरु की विरासत को भी नेस्तनाबूत करने पर तुली है। उन्होंने कहा कि भूमि अधिग्रहण विधेयक पर राजग सरकार ने जो यूटर्न लिया है वह इस बात का सबूत है कि पार्टी जमीनी हकीकतों से वाकिफ नहीं है।उन्होंने कहा कि सरकार देश के बड़ी संस्थाओं की स्वायत्तता भी खत्म करने पर आमादा है। मीडिया को डराया धमकाया जा रहा है। लेखकों और प्रगतिशील सोच रखने वालों को खत्म किया जा रहा है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए सोनिया गांधी ने कहा कि वह टालमटोल करने वाले व्यक्ति बन कर रह गए हैं। पड़ोस में सुरक्षा हालात खराब हुए हैं। पाकिस्तान पर सुसंगत नीति अपनाने की बजाए लगता है कि सरकार ने अपना मन नहीं बनाया कि उसे क्या करना है।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय