इन पर गिरिराज ने की विवादित टिप्पानी

April 01, 2015 | 02:26 PM | 70 Views
giriraj_singh_Speaks_Racial_niharonline

जदयू नेता शरद यादव द्वारा संसद में दक्षिण भारत की महिलाओं के रंग-रूप पर की गई टिप्पणी पर काफी विवाद हुआ था। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने शरद के बयान का जमकर विरोध किया था, लेकिन अब उनके ही पार्टी के नवादा से सांसद व केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर एक विवादित टिप्पणी कर दी है। गिरिराज का विवादित बयान आने वाले दिनों में उनके व उनकी पार्टी के लिए बड़ी समस्या बन सकता है। सिंह ने कहा कि अपने गोरे रंग के कारण सोनिया गांधी कांग्रेस की अध्य‍क्ष बनीं, सक्रिय राजनीति से कुछ दिन की छुट्टी लेने पर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर भी चुटली देते हुए कहा कि राहुल लापता मलेशियाई विमान की तरह हो गए हैं। हाजीपुर में गिरिराज ने कहा, अगर राजीव गांधी कोई.... लेडी से ब्याह किए होते, गोरी चमड़ी न होती तो क्या.... कांग्रेस पार्टी नेतृत्व स्वीकारती क्या?' कांग्रेस ने इस बयान का विरोध किया है। पार्टी लीडर मनीष तिवारी ने कहा कि गिरिराज का यह बयान भाजपा की मानसिकता को दर्शाता है, यह पहली बार नहीं है जब गिरिराज ने कोई विवादि‍त बयान दिया हो, इससे पहले लोकसभा चुनाव के दौरान चुनावी रैलियों को संबोधित करते हुए उन्होंने मोदी विरोधियों को पाकिस्‍तान जाने की सलाह दे दी थी।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय