आप MLA पर लगा महिला से दुर्व्यवहार का आरोप, FIR दर्ज

July 08, 2016 | 12:48 PM | 1 Views
aap-mla-accused-for-molesting-woman-fir-lodged-niharonline

आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक एक-एक कर कानूनी शिकंजे के घेरे में आते जा रहेे हैं। ताजा मामले में साउथ ईस्ट दिल्ली के देवली इलाके के विधायक प्रकाश झारवाल पर महिला से छेड़छाड़ व बसूलकी काम पुलिस में दर्ज हो गया है। प्रकाश झारवाल देवली विधानसभा से विधायक हैं।

मामला दो जून का है। एक महीने के बाद ग्रेटर कैलाश थाने की पुलिस ने दर्ज किया है। वहीं, विधायक प्रकाश जारवाल ने इसके लिए भाजपा को घेरा है। उन्होंने कहा कि सब भाजपा की चाल है और उन्हें राजनीतिक साजिश के तहत फंसाया गया है।

महिला का आरोप है कि वह पानी समस्या को लेकर विधायक प्रकाश के ग्रेटर कैलाश के दिल्ली जल बोर्ड के दफ्तर गई थी। महिला का कहना है कि वहां विधायक प्रकाश जारवाल ने उन्हें धक्का मारते हुए उनके साथ दुर्व्यवहार किया। महिला का यह भी आरोप है कि इससे पहले विधायक के साथियों ने उसके साथ बुरा बर्ताव किया और जान से मारने की धमकी दी थी।

वहीं, भाजपा भी अरविंद केजरीवाल के आरोपी विधायक पर हमलावर हो गई है। दक्षिण दिल्ली भाजपा सांसद रमेश विधूड़ी ने भी आम आदमी पार्टी को महिलाओं के साथ दुर्वयवहार करने वाली पार्टी करार दिया है।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय