Aap mla महेंद्र यादव गिरफ्तार,गाली गलौच और धमकाने का आरोप

January 29, 2016 | 04:24 PM | 2 Views
aap-mla-mahendra-yadav-arrested-niharonline

दिल्ली की केजरीवाल सरकार को एक और झटका लगा है। पार्टी के विधायक महेंद्र यादव को सरकारी अधिकारी को धमकी देने और काम में बाधाडालने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। दिल्ली की विकासपुरी विधान सभा सीट से विधायक महेंद्र यादव को दिल्ली पुलिस ने गुरुवार रात उनके आवास से गिरफ्तार किया।
महेंद्र यादव के खिलाफ एक अधिकारी ने सरकारी काम में बाधा डालने, गाली गलौच करने और धमकाने का मामला दर्ज करवाया था। आपको बता दें कि आप सरकार के कई विधायकों और अधिकारियों के बीच पहले भी तनातनी होती रही है और इसके चलते अधिकारी आप सरकार से नाराज चल रहे हैं।
यह पहली बार नहीं है जब आप पार्टी के किसी विधायक को गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले आम आदमी पार्टी के विधायक सोमनाथ भारती और कमांडो सुरेंद्र सिंह को भी गिरफ्तार किया जा चुका है। दोनों के खिलाफ भी मामले दर्ज थे।
दिल्ली पुलिस ने सोमनाथ भारती को पत्नी के साथ मारपीट और हिंसा करने के आरोप में गिरफ्तार किया था, वहीं आप विधायक कमांडो सुरेंद्र सिंह को एनडीएमसी के एक कर्मचारी की पिटाई करने के मामले में गिरफ्तार किया था।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय