AAP विधायक प्रकाश जारवाल गिरफ्तार

July 09, 2016 | 11:24 AM | 4 Views
aap-mla-prakash-jarwal-arrested-niharonline

दिल्ली में आम आदमी पार्टी(आप) की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार के मामले में उसके एक और विधायक प्रकाश जारवाल को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। ऐसे ही एक आरोप में पार्टी के एक विधायक दिनेश मोहनिया पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं। जारवाल के खिलाफ मामला ग्रेटर कैलाश थाने में दर्ज किया गया है। 

शिकायतकर्ता महिला ने आरोप लगाया है कि जब वह विधायक से मिलने गई थीं तब उन्होंने न केवल उसके साथ बदतमीजी की बल्कि छेडखानी भी की। महिला का कहना है कि वह पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराने के पहले उप राज्यपाल नजीब जंग और पुलिस अधिकारियों से भी मिली थी।

जारवाल के खिलाफ यह पहला मामला नहीं है, इसके पहले मई 2014 में जल बोर्ड के एक इंजीनियर से बदसलूकी करने के मामले में भी उनके खिलाफ शिकायत दर्ज करायी गई थी और उन्हें गिरफ्तार किया गया था। पिछले कुछ महीनों में पार्टी के कई विधायक किसी न किसी विवाद में फंस चुके हैं जिससे पार्टी के लिए मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। 

महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने जांच कर विधायक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। विधायक प्रकाश जरवाल पर आईपीसी की धाराओं 354, 506 व 509 के तहत मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी गई है।
 

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय