जल्द ही पद्म विभूषण पुरस्कारों की आधिकारिक घोषणा

January 23, 2015 | 12:43 PM | 23 Views

भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, अभिनेता अमिताभ बच्चन, धर्मगुरु श्रीश्री रविशंकर और योगगुरु बाबा रामदेव को पद्म विभूषण सम्‍मान मिल सकता है। इन पुरस्कारों की आधिकारिक घोषणा 25 जनवरी को की जाएगी। पद्म पुरस्‍कार देश का दूसरा सर्वोच्‍च नागरिक सम्‍मान होता है। इससे पहले मोदी सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री और भाजपा के वयोवृद्ध नेता अटल बिहारी वाजपेयी को भारत रत्‍न पुरस्‍कार से सम्‍मानित किया था। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार इनके अलावा अभिनेता दिलीप कुमार और पूर्व नौकरशाहों में पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त एन. गोपालास्वामी, केएस वाजपेयी, पीवी राजारमन, कृषि अर्थशास्त्री अशोक गुलाटी और वरिष्ठ अधिवक्‍ता हरीश साल्वे को पद्म भूषण सम्‍मान दिया जा सकता है। पद्म पुरस्कारों की 148 लोगों की सूची में साउथ के सुपर स्टार रजनीकांत का नाम भी शामिल है। साथ ही बैडमिंटन खिलाड़ी पीपी सिंधू, हॉकी टीम के कप्तान सरदारा सिंह और पर्वतारोही अरुणिमा सिन्हा को पद्मश्री से सम्मानित किया जाएगा।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय