जेल जाने के लिए तैयार रहें केजरीवालःबीजेपी

January 09, 2016 | 03:06 PM | 1 Views
bjp-comment-on-kejriwal-niharonline

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर बीजेपी ने निशाना साधा है।बीजेपी ने उन पर आरोप लगाया कि वह एक के बाद एक अंसवैधानिक कदम उठा रहे हैं।वह वित्त मंत्री अरण जेटली द्वारा दाखिल मानहानि के मामले में जेल जाने के लिए तैयार रहें।

बीजेपी ने आरोप लगाया कि केजरीवाल सरकार पूरी तरह नाकाम रही है। मुख्यमंत्री अपनी नाकामियों को छिपाने और भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना कर रहे अपने प्रधान सचिव को बचाने के लिए भाजपा नेताओं के खिलाफ राजनीति से प्रेरित आरोप मढ़ रहे हैं।

डीडीसीए में कथित भ्रष्टाचार के मामले में दिल्ली सरकार द्वारा नियुक्त जांच आयोग को अवैध करार देने के केंद्र के फैसले के बावजूद उसके काम करने पर केजरीवाल के जोर देने के बाद भाजपा ने केजरीवाल को आड़े हाथ लिया। भाजपा ने कहा कि मुख्यमंत्री को अदालत में ये दलीलें देनी चाहिए, जहां मानहानि मामले की सुनवाई हो रही है।

भाजपा के राष्ट्रीय सचिव श्रीकांत शर्मा ने कहा कि केजरीवाल और उनके साथियों को जेल जाने के लिए तैयार रहना चाहिए।उनकी सरकार ने अपनी नाकामी और भ्रष्टाचार को छिपाने के लिए कई असंवैधानिक फैसले किए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि ‘आप’ सरकार केंद्र सरकार तथा अन्य संस्थानों में हलचल पैदा करने के लिए ये प्रेरित हमले कर रही है।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय