केजरीवाल के लिए महिलाओं का मुद्दा राजनीतिःबीजेपी

August 08, 2015 | 05:29 PM | 1 Views
satish_upadhyay_niharonline

दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने एक बार फिर सीएम केजरीवाल पर निशाना साधा है। उपाध्याय ने कहा कि केजरीवाल के लिए महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान का मुद्दा राजनीति से प्रेरित है।उन्होंने कहा कि जिस वक्त आम आदमी पार्टी के विधायक सोमनाथ भारती महिलाओं को लेकर विधानसभा में बयान दे रहे थे उस वक्त सीएम केजरीवाल ने उन्हें नहीं रोका बल्कि उनके कथन पर मुस्कुराते नजर आए।भाजपा नेता ने कहा कि सीएम केजरीवाल को एलजी या फिर किसी और पर आरोप लगाने के बजाय आप पार्टी के विधायक सोमनाथ भारती को अनुशासन की सीख देनी चाहिए।उन्होंने कहा कि सोमनाथ भारती सीएम के करीबी हैं इसीलिए केजरीवाल उन्हें बचाने की कोशिशों में जुटे हैं।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय