योगी आदित्यनाथ ने दी मदर टेरेसा को लेकर विवादित टिप्पणी

June 21, 2016 | 02:46 PM | 2 Views
yogi-adityanath-on-mother-teresa-niharonline

बीजेपी सांसद योगी आदित्यनाथ ने मदर टेरेसा को लेकर विवादित टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि मदर टेरेसा देश में ईसाईकरण को बढ़ावा देने की जिम्मेवार हैं। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मदर टेरेसा उस साजिश में शामिल थी जिसमें हिंदुओं को ईसाई बनाया जाता था। सबसे ज्यादा ईसाईकरण देश के उत्तर पूर्वी हिस्से में हुई। अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड में इसको लेकर अलगाववादी आंदोलन भी चलाए गए।

आदित्यनाथ ने आगे कहा कि यहां इसाईयों की संख्या ज्यादा है ऐसे में इन जगहों पर हिंदुओं की स्थिति क्या है ये आप सोच भी नहीं सकते। आपको उनकी सही स्थिति जाननी है तो वहां जाकर देखना होगा।

बीजेपी सांसद के मुताबिक दलित खास तौर से धर्म परिवर्तन के शिकार बनाए जाते हैं। दलित हमारे भाई हैं लेकिन हममें से कुछ लोग उन्हें अपना भाई नहीं मानते।हालांकि जब वो कहीं और जाकर ईसाई बन जाते हैं तो हम गर्व का अनुभव करते हैं, लेकिन हमें इसे रोकना चाहिए।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय